विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास मंगोलिया के एयेल्डेग से मंगोलियाई भाषा में एक दिल की बात है, जिसमें कई भाषाओं में सबटाइटल उपलब्ध हैं:आदरपूर्वक नमस्कार परम प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी और सुप्रीम मास्टर टेलीविजन टीम।2024 के पतझड़ में, एक दीक्षित मित्र के साथ पहाड़ों में लंबी पैदल यात्रा करते समय, हम एक चट्टान पर आराम करने के लिए रुके और हमनें सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी द्वारा सिखाई गई सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना का पाठ किया। जब हम पाहाडों से नीचे जा रहे थे, तो मेरे दोस्त ने अनजाने में मेरी तस्वीरें खींची।अचानक मेरे दोस्त ने मुझे बुलाकर कहा, "आपके बगल में प्रकाश का एक प्रभामंडल है।" जब मैंने तस्वीरों को देखा, तो मुझे अपने द्वारा पहनी हुई ब्रिज टू हेवेन्स अँगूठी से इंद्रधनुषी प्रकाश निकलता हुआ दिखाई दिया, और सूर्य से भी इंद्रधनुषी प्रकाश निकलता हुआ दिखाई दिया।इस तरह, मुझे पता चला है कि एस.एम. सेलेस्टियल ज्वेलरी और गुरुवर द्वारा सिखाई गई सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना बहुत शक्तिशाली हैं। हम दोनों ने परम ईश्वर, अल्टिमेट मास्टर (परम गुरुवर) और स्वर्ग के ईश्वरों से प्राप्त आशीर्वादों के लिए धन्यवाद दिया और खुशी-खुशी दिन बिताया।हम परम ईश्वर और परम गुरुवर के प्रति कभी भी पर्याप्त आभार व्यक्त नहीं कर सकते, जो हमेशा अपने अनंत प्रेम से हमें प्रेम करते हैं और हमारी रक्षा करते हैं। मंगोलिया से एयेल्डेगउज्ज्वल आइल्डेग, अपनी तस्वीरें भेजने और अपने ज्ञानवर्धक अनुभव को साँझा करने के लिए धन्यवाद। कामना है कि सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना से समस्त मंगोलियाई लोगों का उत्थान हो। स्वर्ग के आनंद में, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, यहाँ आपके लिए गुरुवर से एक खुशहाल संदेश है: “शांतचित्त आइल्डेग, क्वान यिन ध्यान में लगनशील होने के लिए आपको धन्यवाद, जिससे आप एक ऊच्च लोक में उत्थान और कई आशीर्वाद प्राप्त कर सकें। इतने खूबसूरत तस्वीरों के लिए भी आपका धन्यवाद! यह सच में एक शानदार और शांतिपूर्ण स्थान है, और यह आश्चर्य की बात नहीं है कि आप गौरवशाली सूर्य के प्रकाश, और सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना के साथ, ब्रह्मांड में फैलने वाले अपार दिव्य रोशनी का थोड़ा सा अंश ग्रहण कर सकते हैं। एस.एम. सेलेस्टियल ज्वेलरी आप जो सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त कर सकते हैं उसे प्रबल बनाती है और बढ़ाती है, और आप और आपके दोस्त को कृतज्ञता और प्रार्थना में अपने दिन बिताते हुए देखकर बहुत अच्छा लगा। परमेश्वर की कृपा मंगोलिया की पवित्र भूमि पर अनंत रूप से फैल जाए। आप दोनों और आपके प्रियजनों को शाश्वत प्रेम।"











