विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास चीन के हुआ-युन से मंदारिन चीनी भाषा में एक दिल की बात है, जिसमें कई भाषाओं में सबटाइटल उपलब्ध हैं:आदरणीय एवं सार्वभौमिक रूप से प्रिय ट्रिनिटी और सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी को नमस्कार और शांति की शुभकामनाएँ। जब मैंने वह हार्टलाइन देखी जिसमें एक साथी दीक्षित ने साँझा किया था कि उन्होंने गुरुवर को कन्फ्यूशियस के रूप में देखा था, तो मुझे 1989 की एक घटना याद आई। उस समय मैं सत्य को जानने के लिए अत्यंत उत्सुक थी, लेकिन मुझे गुरुवर से मिलने का कोई अवसर नहीं मिला था।एक दिन, सच्चे मन से ताओ की खोज में, मैंने एक किताबों की दुकान से लाओ त्ज़ु, चुआंग त्ज़ु, मेन्सियस और कन्फ्यूशियस के "एनालेक्ट्स" नामक पुस्तकें खरीदीं। जब मैं “एनालेक्ट्स” के पन्ने पलट रही थी, मैंने अचानक उक्त पुस्तक के आवरण पर एक सुंदर महिला का चेहरा देखा जो कन्फ्यूशियस की छवि के ऊपर दिख रहा था। उस समय मुझे यह नहीं पता था कि गुरुवर कौन थे। मैंने सोचा, "कन्फ्यूशियस तो पुरुष हैं, लेकिन मुझे कवर पर एक महिला क्यों दिख रही है?" कितनी अजीब बात है!" दस साल बाद, मुझे दीक्षा प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। गुरुवर के विभिन्न रूपों को देखकर, मुझे एहसास हुआ कि 10 साल पहले "एनालेक्ट्स" के कवर पर मैंने जिस सुंदर महिला को देखा था, वह वास्तव में परम दिव्य सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी हैं!दीक्षा के बाद, मुझे अनगिनत अच्छे अनुभव प्राप्त हुए और मुझे अधिक गहराई से यह अहसास हुआ कि गुरुवर इस संसार में सच्चे जीवित दिव्य गुरु हैं। इसलिए, मैं और अधिक लगनशील हो गई और मैं अक्सर अकेले ही एकांतवास ध्यान के लिए शांत स्थान खोजने लगी। 2011 में क्वान यिन ध्यान के दौरान, क्वान यिन बोधिसत्व ने मुझे दर्शन दिया और मुझे कहा, "मैत्रेय बुद्ध सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी हैं, और सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी ही प्रभु यीशु मसीह भी हैं।" उसी समय, उक्त बोधिसत्व ने मुझे बहुत, बहुत समय पहले ही गुरुवर के महान सम्बोधि प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में देखने का अवसर दिया, जब गुरुवर मैत्रेय बुद्ध थे। यह बौद्ध धर्मग्रंथों में दर्ज बातों के समान था। मैंने अंदर देखा कि मैत्रेय बुद्ध के सम्बोधि प्राप्त करने से पहले, वे अत्यंत सुंदर थे और उनका रूप अविस्मरणीय था। उनकी नीली आंखें तारों की तरह चमक रही थीं। वह गरिमापूर्ण और लंबे थे, देवदार के पेड़ की तरह राजसी एवं भव्य थे। वह भव्य वस्त्रों से सुसज्जित थे, मानो वह कोई राजसी राजकुमार हो। लेकिन संबोधि प्राप्त करने के बाद, वे मैत्रेय बुद्ध की गोल-मटोल छवि में परिवर्तित हो गए। आंतरिक लोक में, क्वान यिन बोधिसत्व ने मुझसे और जोर देकर कहा, “धर्म-समाप्ति के युग में, मैत्रेय बुद्ध- सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी पृथ्वी को बचाने के लिए स्वयं अवतरित होंगे।”यह आंतरिक दर्शन 7 जुलाई, 2024 से बहुत पहले हुआ था, जब गुरुवर ने अनिच्छा से घोषणा की थी कि वह ही मैत्रेय बुद्ध हैं, और प्रभु यीशु भी वही हैं। मैं समस्त विश्व के समक्ष यह गवाही देती हूँ कि गुरुवर ही वास्तव में मैत्रेय बुद्ध और प्रभु यीशु के अवतार हैं। गुरुवर के शब्द सच्चे हैं। आप सभी कृपया समय रहते ही मुक्ति के मार्ग पर चलें! मैं गुरुवर के लिए शांति, स्वतंत्रता और सभी पवित्र कार्यों की परिपूर्णता की कामना करती हूँ! आदरपूर्वक प्रणाम में झुकते हुए, चीन से हुआ-युनसमझदार हुआ-युन, धन्यवाद, आपके महत्वपूर्ण आंतरिक दृष्टि को साँझा करने के लिए। कामना है कि सभी इस सत्य को स्वीकार करें कि गुरुवर ही लंबे समय से प्रतीक्षित मैत्रेय बुद्ध (वीगन) हैं और प्रभु यीशु मसीह (शाकाहारी) के पुनः अवतरण हैं और लोग उनके मार्गदर्शन का पालन करते हुए वीगन बनें, पश्चाताप करें और आध्यात्मिक जीवन जिएं। गुरुवर के पास आपके लिए एक प्रेमपूर्ण जवाब है:"जागृत हुआ-युन, आपको धन्यवाद, इतने अच्छे परमेश्वर के शिष्य होने और इतनी अच्छी तरह से साधना करने के लिए कि आप सत्य को दुनिया के सामने प्रकट होने से पहले ही प्राप्त कर सके। बहुत से लोग अभी भी उस उद्धारकर्ता की प्रतीक्षा कर रहे हैं जो पहले से ही यहाँ मौजूद हैं। अब वो समय आ गया है जब भविष्यवाणियां पूरी हो रही हैं। सर्वशक्तिमान परमेश्वर, अल्टिमेट मास्टर (परम गुरुवर) और परमेश्वर के पुत्र एक ही हैं। पृथ्वी पर व्याप्त आशीर्वाद और कृपा अनंत हैं। हर किसी के पास वह सब कुछ उपलब्ध है जिसकी उन्हें दुनिया को उस वीगन स्वर्ग में बदलने में मदद करने के लिए जरूरत है जैसा कि परमेश्वर इसे बनाना चाहते हैं। फिर भी, बहुत से लोग अब भी अपनी अपेक्षाओं से अंधे हो गए हैं और अपनी परंपराओं में फंसे हुए हैं, इसके बजाय कि वे अब परमेश्वर के मार्गदर्शन पर ध्यान दें और उस महान उद्धारकर्ता का अनुसरण करें जिन्हें परमेश्वर ने संसार को अंधकार से बाहर निकालने के लिए भेजा है। मानवता की आंखों पर पड़ी पट्टियां हट जाएँ। सर्वशक्तिमान परमेश्वर की सर्वोच्च कृपा आप पर और आपके प्रबुद्ध चीन पर बनी रहे और आप शीघ्र ही अपने भीतर विद्यमान दिव्य सत्य के प्रति जागृत हो जाएँ। मेरा प्रेम हमेशा आपको आपके शाश्वत घर की ओर मार्गदर्शन कर रहा है।"











