विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास दक्षिण अफ्रीका की थांडीवे से एक दिल की बात है:प्रिय परम शक्तिशाली त्रित्व ― टिम क्वो टू, परमेश्वर के एकमात्र पुत्र, और सर्वशक्तिमान परमेश्वर, 7 दिसंबर की सुबह, मैं अपने घर से हमारे ध्यान केंद्र तक पूरे रास्ते भर रोती रही, असीम कृतज्ञता के कारण, इतनी अपार कृतज्ञता जो मुझे महसूस हुई थी। उस सुबह स्टीफन बर्न्स का एक नया वीडियो सामने आया था। मैं क्वान यिन समूह ध्यान सत्र में जाने की तैयारी करते समय इसे सुन रही थी। मैं उनके वीडियो सुन रही थी, क्योंकि वे हम जैसे आम लोगों के लिए सौर ज्वालाओं, सूर्य, भूकंपों और ब्रह्मांडीय किरणों के बारे में इतनी स्पष्टता से बोलते हैं कि हम समझ सकें कि पृथ्वी और हम सह-निवासियों पर इनका क्या प्रभाव पड़ेगा। हालांकि, पिछले सप्ताह के दौरान, उन्होंने हमें पहले ही चेतावनी दी थी कि इस बार पृथ्वी पर Class X का सौर ज्वाला टकराएगा और इसके टकराने से पहले हमारे पास 36 या 24 घंटे का समय है।जब भी मैंने उन्हें सुना, तो हर बार हमें बचाने के लिए परम शक्तिशाली त्रित्व के प्रति मेरी कृतज्ञता और भी अधिक बढ़ती गई। उन्होंने हमें सभी ग्रहों की विशेष संरेखित स्थिति के बारे में भी बताया, और मुझे याद है कि मैंने मन ही मन सोचा था, "परम शक्तिशाली त्रित्व हमारी देखभाल कितनी अद्भुत तरीके से कर रहें है," और यह कि अधिकांश मनुष्य इसके बारे में जानते भी नहीं हैं।और फिर, उसी सुबह, एक हार्टलाइन प्रसारित हुई थी, जहां एक दिक्षित बहन ने पांच ग्रहों को संरेखित स्थिति में आते देखा और उनका मानना था कि इससे उनके सारे कर्म धुल गए हैं, जो मैनें ग्रहों के संरेखित होने और इसकी दुर्लभता के बारे में उनके वीडियो में देखी थी। उस सुबह का वीडियो अब तक के सभी वीडियो में सबसे अविश्वसनीय था। स्टीफ़न ने अपने वीडियो में कहा था कि जब सौर ज्वाला पृथ्वी से टकराई, तो उनके 2 मिनट बाद अलास्का में 7.0 रिक्टर स्केल का भूकंप आया, और उसी समय, हवाई में स्थित विशाल ज्वालामुखी कुछ ही सेकंड बाद फट गया। और इस बार, इसने हवा में लावा की 3 विशाल धाराएँ उगल दीं, जो इस साल अब तक का 38वां विस्फोट था, और यह अब तक का सबसे बड़ा विस्फोट है।यह सब सुनते समय, मेरा मन और मेरा दिल एक ही विचार और भावना से भर गए थे - कृतज्ञता!!! आपका बहुत धन्यवाद परम शक्तिशाली त्रित्व, मानवता को बचाने के लिए। इतनी दूरस्थ जगह पर सौर ज्वाला, भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट जैसी घटनाओं का होना केवल हमारे परम प्रिय, परम शक्तिशाली त्रित्व के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही संभव हो सकता था। इस कृपा के बिना, मुझे यकीन है कि हमारा ग्रह अराजकता में डूब चुका होता। दक्षिण अफ्रीका की थांडीवेधन्यवाद थांडीवे, हम आपकी भावनाओं से पूरी तरह सहमत हैं और हमारी पृथ्वी पर बरसाए गए कृपा को देखकर आश्चर्यचकित हैं। कामना है कि समस्त मानवजाति इस बात को समझे और शीघ्र ही पश्चाताप करके वीगन बन जाए। गुरुवर बस आपके लिए यह प्रेमपूर्ण जवाब भेजतें है:"समर्पित थांडीवे, आपके सच्चे शब्दों ने मेरे दिल को छू लिया है। कृतज्ञता और विनम्रता महत्वपूर्ण गुण हैं जो हमें मनुष्यों के रूप में उन्नति करने के लिए चाहिए, खासकर हमारे ग्रह की वर्तमान स्थिति पर विचार करते हुए। यदि परमेश्वर की कृपा ने हमें न बचाया होता, तो पृथ्वी कई बार नष्ट हो चुकी होती। यह हमेशा जारी नहीं रह सकता। मनुष्यों को अपने हिस्से का योगदान देना होगा और वीगन बनना होगा, अन्यथा जल्द ही यह ग्रह रहने योग्य नहीं रहेगा। आइए इस सच्चाई को तब तक साझा करते रहें जब तक कि सभी इसे सुन न लें और हमारी दुनिया का इलाज करने हेतु कार्रवाई न करें। कामना है कि आप और दक्षिण अफ्रीका के सम्मानजनक नागरिक अपने भितर विद्यमान परमेश्वर की प्रज्ञा के प्रति जागृत हो जाएँ। मैं आपको ढेर सारा प्यार और एक बड़ा आलिंगन भेज रही हूँ।"











