विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास चीन से यू-हुई से मंदारिन चीनी भाषा में एक हार्टलाइन है, जिसमें कई भाषाओं के उपशीर्षक हैं:परम प्रिय, परम उच्च गुरुवर, आपके प्रति शाश्वत आराधना, स्तुति, समर्पण, आपकी जय-जयकार, और आपको कृतज्ञता और प्रेम! क्रिसमस के अवसर पर, हमने गुरुवर के सर्वव्यापी आशीर्वाद भरे शब्द सुने और गुरुवर की एक हालिया मुस्कुराती हुई तस्वीर देखी। जब गुरुवर ने सबके लिए मधुरता से मेरी क्रिसमस/वीगन नव वर्ष का गीत गाया था, तो हमारे कान स्वाभाविक रूप से गुरुवर की पवित्र आवाज़ को सुनने लगे, हमारी आंखें, जो हट नहीं पा रही थीं, हमारी आँखें गुरुवर की तस्वीर से हट नहीं रही थीं और उन पर ही टिकी रहीं, और हम अपने दिलों में यह जानते थे कि यह ईश्वरीय कृपा का एक अतुलनीय उपहार था।25 दिसंबर की रात को, क्वान यिन ध्यान के दौरान, मुझे एक अत्यंत अद्भुत आंतरिक दर्शन मिला: आकाश भव्य रूप से सुंदर था, और तेजी से चमकता हुआ क्षितिज, जो स्वर्ग और पृथ्वी को जोड़ता था, इससे एक पर्दा नीचे लटका हुआ था। यह दिव्य पर्दा सात रंगों के प्रकाश से दीप्तिमान था, और उसकी झालरें बड़ी शालीनता से तैर रही थीं। इस दिव्य पर्दे पर बने प्रतीक सुनहरी चमक से जगमगा रहे थे। उसी समय, स्वर्गों से एक शक्तिशाली आवाज गूँज उठी, जिसने दुनिया के समक्ष यह घोषणा की, "कई लोगों को क्षमा कर दिया गया है।" पुनः एकीकृत तीन परम शक्तिशाली की इच्छा और कृपा से, उन पापियों को भी विशेष क्षमा प्रदान की गई जिन्हें अन्यथा क्षमा नहीं किया जा सकता था! उन्हें बचा लिया गया!फिर, स्वर्गों से लटका हुआ वह पर्दा मानो जीवंत हो उठा। प्राचीन कालों से ही चीन के साथ गहरा लगाव रखने वाले कई संत और मुनि-गण उससे नीचे उतर आए, जैसे कि मो त्ज़ु ... वे पहले ही स्वर्गों से मानव जगत में प्रवेश कर चुके हैं। एक बिल्कुल नई दुनिया और भी तेज़ी से आएगी!समाधि से बाहर आने के बाद, मुझे बहुत से दृश्य याद नहीं रहे। मेरे हृदय में बस असीम कृतज्ञता और आनंद था। मैं बस भक्ति भाव से अनगिनत बार धरती पर झुककर साष्टांग प्रणाम करना चाहता था। हम कितने भाग्यशाली हैं जब हमारे हृदय पुनः एकीकृत तीन परम शक्तिशाली की कृपा से भरे होते हैं। सुप्रीम मास्टर टीवी की सम्मानित टीम को उनके नेक कार्य के लिए मेरी हार्दिक कृतज्ञता और शुभकामनाएं। मैं उन संतों का सदा आभारी रहूंगा जो लगातार ऑफ़लाइन उपलब्ध परम शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना को अपडेट करते रहते हैं। सुप्रीम मास्टर टीवी के सुचारू प्रसारण में योगदान देने वाले सभी संतों के प्रति मेरी सदा कृतज्ञता। पुनः एकीकृत तीन परम शक्तिशाली की इच्छा पूरी हो। आमीन। पुनः एकीकृत तीन परम शक्तिशाली के लिए अनंत आराधना, कृतज्ञता, स्तुति, समर्पण और प्रेम! ईश्वर-गुरुवर, आपकी सुरक्षा, शांति, स्वास्थ्य और सुख के लिए मैं दिल से प्रार्थना करता हूँ! आदरपूर्वक साष्टांग प्रणाम करते हुए, चीन से यु-हुई, 52 वर्ष के दीक्षित भाई।प्रेरित यु-हुई, आपकी सुंदर हार्टलाइन प्राप्त करने के लिए हम अत्यंत शुक्र गुजार हैं और हम आपके साथ मिलकर तीन परम शक्तिशाली के प्रति गहरा आभार व्यक्त करते हैं, उस असीम कृपा के लिए जो हमारी दुनिया का पुनरुद्धार कर रही है!आपके लिए गुरुवर का यह प्रेमपूर्ण संदेश है: "जागृत यु-हुई, अच्छे परमेश्वर के शिष्य तथा साधक बनने और निष्ठापूर्वक अच्छी तरह से ध्यान करने के लिए आपको धन्यवाद। आपने जो आंतरिक दर्शन देखा, वह तीन परम शक्तिशाली की अतुल्य कृपा की एक झलक थी जो हमारी पृथ्वी पर अवतरित हो रही है और हमारे संसार के नवीनीकरण की राह में आने वाली सभी बाधाओं को मिटा रही है। परमेश्वर की इच्छा पूरी हो रही है। हम सबसे अच्छा जो कर सकते हैं वह है इस अपार प्रेम के समक्ष स्वयं को विनम्र करना और इसे हमें भीतर के उस उच्च स्थान पर ले जाने देना जहाँ हम इस महान शक्ति का एक सच्चा उपकरण बन सकें और हमारी दुनिया के सकारात्मक परिवर्तन में आनंदपूर्वक भाग ले सकें। यदि हम अपनी अशुद्धियों को हटाने की अनुमति दें और उनका इलाज होने के लिए प्रार्थना करें, तो हम सच में अपनी नियती को पूरा कर सकते हैं, उस पवित्र उद्देश्य को, जिसे पूरा करने हेतु हमने परमेश्वर की दिव्य योजना के अनुसार जन्म लिया है। मेरी आशा है कि हर कोई जल्द से जल्द ऐसा करे, ताकि विश्व वीगन, विश्व शांति अभी साकार हो सके, हमारे ग्रह के लिए बिना अधिक आपदाओं और कठिनाइयों के। कामना है कि आप और पौराणिक चीन तीन परम शक्तिशाली की कृपा से सदा के लिए उन्नत हो सकें और सर्वशक्तिमान ईश्वर के मुकुट में एक रत्न बन सकें। मेरा प्रेम आपके लिए स्वर्ग तक ऊपर पहुंचने की सीढ़ी है।”











