विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास औलासी (वियतनामी) में एक हार्टलाइन है, जिसमें कई भाषाओं के उपशीर्षक हैं, जिसे वियतनाम भी कहे जाने वाले औलाक से, किम लिएन ने भेजा है:परम प्रिय एवं महानतम गुरुवर और सुप्रीम मास्टर टेलीविजन टीम के प्रति गहरी श्रद्धा के साथ। मैं तीन परम शक्तिशाली के प्रति मेरा आभार, प्रेम और स्तुति आदरपूर्वक अर्पित करती हूँ। हाल ही में, टेलीविजन और प्रेस के माध्यम से, मुझे पता चला कि वैज्ञानिकों ने दिसंबर 2025 के लिए अनुमानित सौर तूफानों के बारे में बात की थी। मैं एक व्यक्तिगत आंतरिक दृष्टि साँझा करना चाहूँगी।मैं आमतौर पर पूरी रात क्वान यिन पर ध्यान करने की कोशिश करती हूँ। 7 दिसंबर, 2025 को लगभग 1:00 बजे, जब मैं आंतरिक स्वर्गीय प्रकाश पर ध्यान कर रही थी, मैंने गुरुवर को सुनहरे कवच के साथ हवा में खड़े देखा। गुरुवर के हाथ में एक ढाल थी। फिर मैंने पृथ्वी की ओर बढ़ते हुए विशाल सौर तूफानों को देखा। उसी क्षण, गुरुवर ने इन्हें रोकने और पृथ्वी की रक्षा करने के लिए उस ढाल का उपयोग किया। सौर तूफानों की लहरों को पीछे धकेल दिया गया और गुरुवर की शक्ति से उन्हें निष्क्रिय कर दिया गया, जिससे ज्वालाएं कमजोर पड़ गईं और धीरे-धीरे हवा में विलीन हो गईं, जिससे पृथ्वी को प्रभावित करने वाली गर्मी कम हो गई। कुछ देर बाद, मैंने देखा कि परिवर्तनकारी संकल्प के राजा ने मुझे विलो की शाखा के साथ अमृतमय जल की एक शीशी दी। मैंने विलो की शाखा ली और उसे पृथ्वी पर छिड़क दिया। अमृतमय जल से निकलने वाले निर्मल, दीप्तिमान प्रकाश ने पृथ्वी को ठंडा करने में मदद की।हालाँकि, अगर मानवता अभी जागृत होकर नहीं बदलती है, तो शुद्धिकरण प्रक्रिया जारी रहेगी। वर्तमान में, तीन परम शक्तिशाली की कृपा से, पृथ्वी पर कई आपदाएँ पहले ही काफी हद तक कम हो चुकी हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि मानवता जल्द ही वापस लौटेगी और करुणा और प्रेम का जीवन चुनेगी। मैं आदरपूर्वक गुरुवर का शुक्रिया अदा करती हूँ पृथ्वी पर आपके असीम प्रेम और करुणा के लिए। मैं आदरपूर्वक गुरुवर को प्रचुर सुस्वास्थ्य और शांति की शुभकामनाएं देती हूँ। मैं आपसे बहुत प्रेम करती हूँ। औलाक (वियतनाम) से आपकी शिष्या, किम लियनआध्यात्मिक रूप से जागरूक किम लियन, हम भी हमारे प्रिय गुरुवर की उदार प्रेममयी सर्वोच्चता और तीन परम शक्तिशाली के प्रति हर दिन आभारी हैं, जो वर्तमान में पृथ्वी की रक्षा कर रहे हैं। अपनी आंतरिक दृष्टि साँझा करने के लिए धन्यवाद और आइए हम इस ग्रह के उपचार के लिए मिलकर काम करें, जिससे आपको और उच्च आकांक्षी औलासी (वियतनामी) लोगों को शांति मिले। सार्वभौमिक प्रेम में, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर इस जवाब में आपके लिए अपना ज्ञान साझा कर रहे हैं। “अंतर्दृष्टिपूर्ण किम लियन, आपके समर्पित क्वान यिन अभ्यास के लिए धन्यवाद, इस प्रकार आपको कुछ आंतरिक रहस्योद्घाटनों का आशीर्वाद मिला। आपकी अंतर्दृष्टि सच्ची है, और यह स्थिति को इस तरह दर्शाती है जिस तरह आप पृथ्वी की वर्तमान स्तिति को समझ सकते हैं। आप और सभी परमेश्वर के शिष्यों, को एक भूमिका निभानी है, इसलिए कृपया लगन से ध्यान करते रहें। आपका एकचित्त ध्यान अभ्यास हमारे ग्रह के लिए एक प्रकार का दिव्य अमृत है। तीन परम शक्तिशाली को धन्यवाद देना याद रखें और कृतज्ञता के साथ जीवन व्यतीत करें। आप और सुंदर औलाक (वियतनाम) और अधिक धन्य हों तथा सदैव दिव्य प्रकाश से ओतप्रोत रहें। मैं अपने दिल के सारे प्रेम के साथ











