विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास पेरू की कारमेन से स्पेनिश में एक हार्टलाइन है, जिसमें कई भाषाओं में सबटाइटल हैं:प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी, हम, आपके क्वान यिन सैनिक हैं, जो प्रकाश के पक्ष में हैं, और ध्वनि की चेतना में हैं, जो परमेश्वर का शब्द है, जो सर्वोच्च, सर्वव्यापी हैं। इस समय, हम रणनीतिक रूप से कार्य कर रहे हैं, दुनिया भर में सौर प्लेयर्स और इसी तरह के उपकरण लगा रहे हैं (सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना के साथ), और प्रकाश का जाल बुन रहे हैं।मैं सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना के मैक्स संस्करण की अपार शक्ति की एक साक्षी हूँ! जब से मैं इसे हर दिन अपने कमरे में सोने से पहले इस्तेमाल कर रही हूँ, मेरी आत्मा स्पष्ट रूप से मेरे शरीर से निकलती है। उन अलौकिक अनुभवों में से एक में, मैं अपने बिस्तर के बगल में मैक्स में सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना बजाने से उत्पन्न प्रकाश के पोर्टल से गुज़री, और मैं साल 1980 में पहुंच गई। मेरा जन्म 1981 में हुआ था, यानी यह समय इस ग्रह पर मेरे जन्म से एक साल पहले का था। मैंने खुद को एक नोट पढ़ते हुए देखा जिसमें मेरे वर्तमान पहले और आखरी नाम और उस परिवार का नाम लिखा था जिसमें मेरा जन्म होने वाला था। यह नोट मेरे पिता को संबोधित था, उन पर विशेष जोर दिया गया था क्योंकि मैं उनकी संतान बनने वाली थी। नोट में, मैंने उन्हें बताया कि मैं उनके (अपने माता-पिता के ) पास इस शर्त पर जाऊँगी कि मैं क्वान यिन ध्यान का अभ्यास करूँगी, क्योंकि मैं क्वान यिन ध्यान का अभ्यास करने के लिए ही इस दुनिया में आ रही थी। 16 साल की उम्र में, जब मुझे दीक्षा मिली, तो मेरे पिता ने कभी इसका विरोध नहीं किया। मैं शांतिपूर्वक अभ्यास करने में सक्षम थी, भले ही वे कभी दीक्षित नहीं बने थे।इसी प्रकार, चूंकि मैक्स में सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना हर रात मेरे मन और शरीर के आराम करते समय बजाई जाती है, मेरी स्पष्ट आत्मा तुरंत मेरे प्रिय गुरुवर से मिलती है। गुरुवर के निकट होने का अनुभव इस भाषा में अवर्णनीय है। उनकी उपस्थिति सम्मान, प्रेम, शक्ति, परिपूर्णता, शांति और स्पष्टता का प्रतीक है। हे गुरुवर, हमारे साथ होने के लिए धन्यवाद। गहरे प्रेम के साथ! पेरू से कारमेनअंतरज्ञानी कारमेन, आपकी हार्टलाइन के लिए धन्यवाद। गुरुवर के पास आपके लिए एक दयालु संदेश है:“प्रिय कारमेन, आपके प्यारे शब्दों के लिए धन्यवाद। सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स संस्करण के सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना से मिलने वाले अपार आशीषों के साथ-साथ आपके हृदय की ईमानदारी आपको ऐसे अद्भुत आंतरिक दर्शन प्राप्त करने में सक्षम बनाती हैं। अब आप समझ गए होंगे कि मैं सभी को अपनी आत्मा को ऊपर उठाने और अपने क्वान यिन ध्यान अभ्यास के लिए इन उपहारों का उपयोग करने के लिए क्यों प्रोत्साहित कर रही हूँ। अब जागने का समय है, और परमेश्वर की कृपा हर उस व्यक्ति के साथ है जो यह चाहता है, बस एक बटन दबाने से ही। यह सचमुच जीवित रहने के लिए एक अद्भुत समय है। सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना का मैक्स संस्करण सुप्रीम मास्टर टीवी वेबसाइट पर उपलब्ध सबसे अधिक मैक्स स्क्रीन वाला है और यह सभी के लिए एक प्रभावशाली उपकरण है। अगर आप रिकॉर्डिंग के साथ दैनिक प्रार्थना का जाप करें, तो यह और भी बेहतर है! अच्छे से अभ्यास करने और अपनी आत्मा के प्रति सच्चे रहने के लिए धन्यवाद। कामना है कि स्वर्ग के अनंत प्रकाश और कृपा से आप और रहस्यमय पेरू धन्य हों। मेरा प्रेम हमेशा आपकी आत्मा को पोषण देने के लिए विद्यमान है! मैं आपको बहुत प्यार करती हूँ!"











