विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास मलेशिया के फरहान की ओर से मलय भाषा में एक हार्टलाइन है, बहुभाषी उपशीर्षकों के साथ:मेरा तितली मित्र पहले एक पीली-भूरी तितली हुआ करती थी, जो हमेशा मेरे बगीचे में फूलों के आसपास उड़ती रहती थी। गुरुवर हमेशा कहते हैं कि हम पशु-जन/कीटों से संवाद कर सकते हैं, इसलिए मैंने इस विशेष तितली से संवाद करने की कोशिश की। वह अपने पंख मोड़कर एक पत्ते पर बैठी थी। मुझे सचमुच नहीं पता कि क्या यह वही तितली थी या नहीं जिसे मैंने पहले देखा था। इसलिए मैंने अपने हृदय से उससे कहा, “क्या आप वही तितली हो जिसे मैं पहले आसपास देखा करता था? यदि हां, तो क्या आप पीला रंग पुष्टि करने हेतु अपने पंख खोल सकते हो?” मैंने यह कुछ बार दोहराया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। फिर, लगभग 10 सेकंड बाद, अचानक उन्होंने अपने पंखों को कुछ बार खोलना और बंद करना शुरू किया, जिससे मुझे पुष्टि हुआ पीला रंग दिखाई दिया।अगले दिनों में, जब भी मैं बगीचे में होता या फाटकों की ओर चलता, वह दिखाई देती थी। एक बार उन्होंने मेरी कलाई पर हल्की चोंच भी मारी। मैंने एक और चीज़ आज़माके देखा। मैं उनके पैरों के पास गया, उन्हें छुआ और उससे मेरी उंगली पर बैठने का अनुरोध किया। वह शर्माई और कई बार कुछ फुट दूर उड़ गई। हर बार जब वह किसी नई जगह उड़ती, मैं उनके पास जाता और उनके पैर छूता। मैंने उससे कहा, “बस कुछ सेकंड ही काफी होंगे। मेरी उंगली पर चढ़ जाओ।” वह उत्साहित हो गई और गोल-गोल घूमने लगी। फिर, अचानक, वह मेरी उंगली पर चढ़ गई। पूरे 10 सेकंड तक वह वहीं रही। मैं बहुत आश्चर्यचकित था।मैंने उससे बात करते हुए कहा, “यदि कभी आप खतरे में हो, तो कृपया गुरुवर को सहायता के लिए पुकारना,” और मैंने उन्हें गुरुवर की तस्वीर दी, यह सोचते हुए कि खतरे में वह ऐसा करेगी या नहीं। हर दिन, वह मेरी उंगली पर चढ़ती थी।मैं फोटो लेना चाहता था, इसलिए ऐसे ही एक अवसर पर, एक हाथ पर तितली के साथ, मैंने अपना एंड्रॉयड स्मार्टफोन लिया, कैमरा ऐप “ऑन” किया और निकट से दो तस्वीरें खींचीं। मैंने उससे कहा, “स्थिर रहो। मैं सुप्रीम मास्टर टीवी को भेजने के लिए फोटो लेना चाहता हूं। वह पूरे 10 सेकंड तक वहीं खड़ी रही, जबकि एक हाथ से फोटो खींचने के लिए सारी झटकेदार हलचल हो रही थीं। मैं इस संदेश के साथ अपने तितली मित्र की तस्वीरें भेज रहा हूं। आशा है, इससे सिद्ध होगा कि हम कीटों से भी संवाद कर सकते हैं। गुरुवर, और सुप्रीम मास्टर टीवी टीम, आपके अथक प्रयासों के लिए धन्यवाद। मलेशिया से फरहानसजग फरहान, हमें आपकी तितली मित्र के साथ आपके संवादों के बारे में जानकर खुशी हुई। अपने अनुभव साझा करने और हमें यह दिखाने के लिए धन्यवाद कि हम सब कैसे हमारे घरों और बगीचों में कीटों की भव्य विविधता की उपस्थिति का आनंद ले सकते हैं। स्वर्ग की आनंदमयी शांति सदा आपके और हरे-भरे मलेशिया के साथ रहे, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, हमारे प्रिय गुरुवर आपके लिए यह निर्मल संदेश भेजतें है: “कोमल दिलवाले फरहान, कीट जगत, जो शायद सबसे अधिक असुरक्षित है, उनका प्रेमपूर्ण मित्र बनने के लिए धन्यवाद। अधिकांश के लिए, उनका जीवन छोटा होता है, और वे हमें पृथ्वी पर सभी जीवों के बेहतर संरक्षक बनना सिखाने हेतु यहां आते हैं। शांत बैठकर कीटों को देखने से हम बहुत कुछ सीख सकते हैं। हर कोई इसे आजमाकर देख सकता है। दिव्य प्रकाश में, आप और प्रसन्नचित्त मलेशियाई लोग आध्यात्मिक रूप से निरंतर उन्नत होते रहें। अगली बार, कृपया मेरी ओर से उनसे “हाय, आपको बहुत प्यार” कहना, आपको सदा के लिए प्यार।”











