विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास कनाडा की स्कारलेट से एक दिल की बात है:परम प्रिय गुरुवर, परम शक्तिशाली संयुक्त पवित्र त्रित्व, और सुप्रीम मास्टर टीवी टीम के संतों, हृदय भर कृतज्ञता के साथ, मैं नए कार्यक्रम डेली समाचाऱ स्ट्रीम पर आपके अद्भुत कार्य के लिए धन्यवाद देना चाहती हूँ, जो पहले ही हमारे परिवार के अवश्य देखे जाने वाले कार्यक्रमों में से एक बन गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से, हमें अब दुनिया में क्या हो रहा है यह समझने के लिए ऑनलाइन खोज करने और इतनी नकारात्मकता या अविश्वसनीय जानकारी के संपर्क में आने की आवश्यकता ही नहीं रही। हमें सचमुच राष्ट्रपति ट्रम्प और सकारात्मक पक्ष की जीत देखना, विभिन्न पौधे के पोषक तत्व के बारे में जानना, निकट मृत्यु के अनुभवों की सच्ची कहानियाँ सुनना, और हमारे सुंदर स्वर्गीय घर की झलकों को देखना बहुत अच्छा लगता है। ये सभी हमें हर दिन उपर उठाते हैं।मैं एक आनंददायक व्यक्तिगत अनुभव भी साँझा करना चाहती हूँ। हाल ही में, मैं वीगन मेकअप उत्पाद खरीदने हेतु एक फ्रेंचाइज़ स्टोर गई। मैं आश्चर्यचकित हो गई जब मैंने पाया कि स्टोर में एक-तिहाई से अधिक कॉस्मेटिक ब्रांड वीगन और क्रूरता-मुक्त थे। विकल्प बहुत थे, गुणवत्ता उत्कृष्ट थी, और कीमतें किफायती थीं। 2017 की तुलना में, जब सुप्रीम मास्टर टीवी अभी शुरू हुआ था और सीमित विकल्पों वाला केवल एक वीगन ब्रांड था, यह बदलाव उल्लेखनीय है। अभी हाल ही में, मुझे एक और बड़ा फ्रेंचाइज़ स्टोर मिला जहाँ एक-तिहाई से अधिक कॉस्मेटिक ब्रांड भी वीगन हैं। यह प्रगति अत्यंत सुविधाजनक लगी और मुझे कई दिनों तक प्रसन्नता हूई।इसके अलावा, पिछली गर्मियों में हम चीन गए और दोपहर के भोजन के लिए एक वीगन बुफे में गए। हम आश्चर्य चकित हुए, वहाँ कोई सीट खाली नहीं थी, भले ही वह लगभग 100 सीटों वाला बहुत बड़ा रेस्तरां था। बैठने से पहले हमें प्रतीक्षा करनी पड़ी। और भी आश्चर्यजनक बात भोजन की व्यापक विविधता थी — लगभग 50 से 60 अलग-अलग वीगन व्यंजन, जो सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया था; और यह बिल्कुल शानदार था। 10 वर्ष पहले की तुलना में, जब केवल एक वीगन रेस्तरां था और ग्राहक बहुत कम थे, यह बदलाव सचमुच उल्लेखनीय है। हमें यह भी पता चला कि कुछ पशु-जन के मांस आधारित रेस्तरां बंद हो गए हैं, जबकि वीगन रेस्तरां तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। अब शहर में लगभग 40 वीगन रेस्तरां हैं। लोग सचमुच हर दिन वीगन भोजन का अधिक से अधिक आनंद ले रहे हैं। कामना है कि वीगन तथा शांतिपूर्ण विश्व शीघ्र ही आए। कामना है कि गुरुवर और सभी भाई-बहन शीघ्र ही सभी संवेदनशील प्राणियों के साथ पृथ्वी पर स्वर्ग का आनंद ले सकें। आपकी परमेश्वर की शिष्या, कनाडा से स्कारलेटविवेकशील स्कारलेट, वीगन जीवन के प्रति बढ़ती जागरूकता के बारे में आपके उत्साहवर्धक अवलोकन को जानकर हमें खुशी हुई। सुप्रीम मास्टर टीवी पर प्रसारित विभिन्न कार्यक्रमों पर अपने सकारात्मक दृष्टिकोण साझा करने के लिए धन्यवाद। कृपया जो जानकारी आपको प्राप्त है, उन्हें अपने आसपास के लोगों के साथ साझा करें और दूसरों को इस चैनल से जुड़ने हेतु आमंत्रित करें। कामना है कि आप और कनाडा के आकर्षक लोग दिव्य ज्ञान से उन्नत हों, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर यह प्रेमपूर्ण संदेश के साथ अपने विचार साझा करते हैं: “दयालु-स्वभाववाली स्कारलेट, आपका प्रसन्नतापूर्ण पत्र पाकर खुशी हुई! हमारी दुनिया अंततः जलवायु परिवर्तन की तात्कालिकता को पहचान रही है और अतीत की निष्क्रियता से हुए नुकसान की मरम्मत के लिए आवश्यक कदम उठा रही है। हालाँकि, यह प्रगति अभी भी सचमुच महत्वपूर्ण बदलाव लाने के लिए बहुत धीमी है। बहुत से लोग अभी भी पशु-जन मांस खाने में लिप्त हैं और पशु-जन के साथ हर तरह से अमानवीय दुर्व्यवहार कर रहे हैं। जब तक यह जारी रहेगा, सच्ची शांति दृष्टि से दूर ही रहेगी। कामना है कि करुणा आपके और प्रकृति-समृद्ध कनाडा की भूमि के लिए मानवता का प्रतीक बने। मैं आपको परमेश्वर का प्रेम भेज रही हूँ।”











