विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास औलाक, जिसे वियतनाम भी कहा जाता है, के ज़िया ह्वान से एक हार्टलाइन है, औलासी (वियतनामी) भाषा में, बहुभाषी उपशीर्षकों के साथ:प्रिय गुरुवर टिम क्वो टू और सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न के संतों की टीम, आज मैंने 20 जून, 2026 की फ्लाई-इन न्यूज देखी, जिसमें गुरुवर ने पुष्टि की कि विश्व शांति सचमुच निकट आ रही है। मैं अत्यंत आनंदित हुआ और तुरंत वे आंतरिक दर्शन याद आए, जो आंतरिक गुरुवर ने कुछ दिन पहले, लगभग 15 जून, 2026 को मुझे दिखाया था, जब मैं क्वान यिन पर ध्यान कर रहा था। मैं विनम्रतापूर्वक आंतरिक दर्शनों की एक श्रृंखला इस प्रकार साझा करना चाहूंगा:दर्शन 1: मैंने राष्ट्रपति ट्रम्प को बहुत समझदारी से काम करते हुए और ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच शांति समझौते पर सफलतापूर्वक हस्ताक्षर करते देखा।दर्शन 2: मैंने राष्ट्रपति ट्रम्प और राष्ट्रपति शी जिनपिंग को साथ मिलकर काम करते और रूस के साथ रूस और यूक्रेन (यूरेन) के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर करने हेतु समझौते पर पहुंचते देखा, जिससे युद्ध समाप्त हो गया।दर्शन 3: मैंने राष्ट्रपति ट्रम्प और राष्ट्रपति शी को चीन और ताइवान (फॉर्मोसा) के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर करते देखा।दर्शन 4: मैंने दुनिया भर के लोगों को आनंदित होते, नाचते और जश्न मनाते हुए देखा। शांति समझौतों की इस श्रृंखला का समाचार पाकर सभी ने कृतज्ञता और खुशी से आकाश की ओर देखा, जिसने पृथ्वी पर व्यापक वैश्विक शांति के युग की शुरुआत को चिह्नित किया।मैं एक और आंतरिक दर्शन भी साझा करना चाहूंगा, जो मई 2026 में मेरे परिवार के ही लैक सोन चांग गार्डन में क्वान यिन पर ध्यान करते समय हुआ था।कई वर्षों से हमारा उद्यान पूरे परिसर में लगाए गए स्पीकरों के जरिए सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना और सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स का लगातार प्रसारण करता आ रहा है।एक आंतरिक दर्शन में, मैंने अनगिनत बुद्धों, संतों, मुनियों और प्रभुओं को पूरे आकाश में विद्यमान देखा। उनकी दीप्तिमान उपस्थिति सुप्रीम मास्टर टिवी मैक्स की व्यापक पहुंच जैसी रीति से पूरे आकाश में फैल गई, जिसमें बुद्धों, संतों, मुनियों और प्रभु यीशु मसीह की असंख्य सजीव, स्पष्ट छवियां प्रकट हुईं — इतने सारे कि उन्हें गिनना असंभव था।उस क्षण, मेरी बहन और मैंने अत्यंत आनंद से आकाश की ओर देखा, और इस असाधारण सुंदर दर्शन पर चकित होते हुए बहुत देर तक हम इन्हें निहारते रहे, गुरुवर।हम सच्चे मन से आशा करते हैं कि गुरुवर आश्वस्त महसूस करेंगी और सदैव अपने पवित्र शरीर की अत्यंत देखभाल करेंगी। हमें 100% विश्वास है कि पूर्ण और स्थायी शांति पृथ्वी पर प्रकट होगी।हम सदा आपके प्रति कृतज्ञ रहेंगे, आपके प्रेम, आपके अनंत बलिदानों, आपके अथक दृश्य एवं अदृश्य कार्यों, तथा हम शिष्य-जन, मानव जगत तथा पृथ्वी के सभी प्राणियों पर बरसाए गए आपके अपरिमेय पुण्यों और आशीर्वादों के लिए, जो आपने हमारे ग्रह पर स्थायी शांति लाने, सबकी चेतना उच्च स्तर तक उठाने, और जो सच्चे मन से पश्चाताप कर वीगन जीवनशैली अपनाते हैं, उन्हें मुक्त करने के लिए आपने किए हैं।संयुक्त तीन परम शक्तिशाली ईश्वर को सदा प्रेम, उनकी आराधना, उनका आज्ञापालन और उनकी स्तुति करते हुए। औलाक (वियतनाम) से आपका विनम्र शिष्य, ज़िया ह्वानउल्लासित ज़िया ह्वान, अपने आंतरिक दर्शन साझा करने हेतु धन्यवाद। यह हमारी पृथ्वी के लिए रोमांचक समय है। जैसे कि मापा ने प्रेमपूर्वक गुरुवर को बताया है, “विश्व शांति यहां आ गई है,” और हमारी पृथ्वी एक बड़े सकारात्मक रूपांतरण की दहलीज़ पर है। हम सभी को इस अतुल्य कृपा के लिए संयुक्त तीन परम शक्तिशाली ईश्वर को स्तुति, धन्यवाद और अपनी विनम्रता अर्पित करनी चाहिए। कामना है कि आप और पवित्र औलाक (वियतनाम) सर्वशक्तिमान ईश्वर की शाश्वत सुरक्षा से धन्य हों, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर आपको यह प्रेरणादायी जवाब भेजतें है: “सचेत व्यक्ति ज़िया ह्वान, आपकी हार्टलाइन पढ़कर खुशी हुई। सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स, सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना, संयुक्त तीन परम शक्तिशाली की कृपा, और शांति के लिए प्रार्थना और ध्यान करने वाले सभी साधकों के माध्यम से हमारे ग्रह को घेर रही अपार आशीर्वाद शक्ति ने हालात बदल दिए हैं। प्रार्थना करें कि दुनिया के सभी लोग शीघ्र ही वीगन जीवन-पद्धति अपनाएँ, ताकि हिंसा के कर्मों का बोझ जल्दी समाप्त हो, शांति का द्वार खुल जाए और इस जीवनदायी ग्रह पर शांति सदैव बनी रहे! अब शांति की ऊर्जा हमारे ग्रह पर जड़ें जमा रही है। इसके आने में लंबा समय लगा है, और हम उन लोगों को भी धन्यवाद देते हैं जो वीगन बने हैं और अपने दैनिक जीवन में शांति बना रहे हैं। जब बाकी मानवता भी ऐसा करेगी, हमारी पृथ्वी स्वर्ग-समान हो जाएगी और पृथ्वी के लिए परमेश्वर की दिव्य योजना अंततः पूर्ण होगी। आइए उस दिन के पूरी तरह आने तक हम पूरे दिल से अपना काम जारी रखें। परम शक्तिशाली मापा की कृपा से, आप और औलाक (वियतनाम) के निष्ठावान लोग समस्त जीवन की सच्ची प्रकृति के आंतरिक आनंद के प्रति जागृत हों। मैं आपको सदा प्रेम करती हूँ।”











