विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास न्यूज़ीलैंड की मैसी से एक हार्टलाइन है:परम प्रिय अल्टीमेट मास्टर (परम गुरुवर), पुनःएकीकृत तीन परम शक्तिशाली, हार्दिक कृतज्ञता और प्रेम के साथ, मैं अपने दिल में चुपचाप पड़ी एक बात साझा करना चाहती हूँ। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली, बहुत धन्य महसूस करती हूँ, हर दिन बिना किसी चीज़ की ज़रूरत के बहुत खुश हूँ, और क्वान यिन ध्यान के आशीर्वाद के लिए आभारी हूँ। धन्यवाद, परम प्रिय गुरुवर। हालांकि मैं अभी भी दुनिया में बहुत अधिक रुचि रखती हूँ, फिर भी मैं आपके प्रेम के कारण हो रहे मंगलमय परिवर्तनों को देखकर कृतज्ञ हूँ, और उन सभी संतों, दिव्य सत्त्वों, और हमारे अपने समूह से परे भी उन सभी सच्चे लोगों की आभारी हूँ जो पशु-जनों की स्थिति सुधारने के लिए काम कर रहे हैं। उनके काम को फलते-फूलते देखना अद्भुत है, जैसे कि न्यूजीलैंड में ग्रेहाउंड-जनों की दौड़ पर लगे प्रतिबंध और अमेरिका में रिडलन फार्म्स की प्रयोगशालाओं से बीगल-जनों का मुक्त होना।परम प्रिय गुरुवर, मैं न्यूज़ीलैंड में एक पशु-प्रेमी कार्यकर्ता मित्र द्वारा लिखी गई एक हार्दिक प्रार्थना साझा करना चाहूँगी (उनकी सहमति से) - शायद यह उन लोगों से जुड़ने के लिए दूसरों के लिए उपयोगी हो सकता है जो प्रभु यीशु से प्रेम करते हैं, और पशु-जनों तथा हमारी दुनिया के उत्थान के लिए प्रयास कर रहे हैं।“यीशु से प्रार्थना, परमेश्वर के पशु-जनों के लिएहे प्रभु यीशु, हमारे दिलों को खोल दें कि हम आपके पशुओं को आपकी सृष्टि के प्रिय सदस्यों के रूप में पहचान सकें: हमारे भाई और बहनें, जो शरीर पर फर और पंख, मीनपंख और शल्क पहनते हैं।हमारी तरह, वे आपके हाथ से बने हैं और उनमें जीवन का प्राण भरा हुआ है। हमारी तरह, आप उन्हें जानते हैं, वे आपके प्रिय हैं, और उनके अपने ईश्वर-प्रदत्त उद्देश्यों के लिए वे आपके द्वारा बनाए गए हैं। हमारी तरह, वे भी अपनी ज़िंदगी को सुख-दुख, आराम-पीड़ा, शांति-डर के जिरिए गुजरते हुए अनुभव करते हैं।हमें सिखाएं कि हम उनके अनावश्यक दर्द, पीड़ा या डर का कारण न बनें। हमें इनके बीच का अंतर समझना सिखाएँ: वह जो स्वेच्छा से दिया गया है और जो हिंसापूर्वक छीना गया है।हमें प्रज्ञा और शक्ति दें कि हम इच्छा के बजाय दया, सुविधा से बढ़कर करुणा, और हिंसा से बढ़कर शांति को चुनें।अज्ञानता, अहंकार, लालच, आदत और हृदय की कठोरता के कारण हमसे जो हानि हुई है, उसके लिए हमें क्षमा करें।हमें लज्जा के बिना पश्चाताप और भय के बिना परिवर्तन की ओर ले चलें।हमारे टेबल को दया के स्थान, हमारे फैसलों को दया के कार्य, और हमारे जीवन को आपके शांतिपूर्ण राज्य की साक्षी बनाएँ।हमें स्वर्ग के नागरिकों के रूप में पृथ्वी पर जीना सिखाएं, उस दिन की गवाही देते हुए जब आपके पवित्र पर्वत पर कोई किसी को हानि नहीं पहुँचाएगा या विनाश नहीं करेगा।हमें यह याद रखने में मदद करें कि हर पशु का जीवन उसके लिए कीमती है, क्योंकि हर जीवन आपके लिए कीमती है।हे प्रभु, हमारी करुणा को इतना सच्चा बनाएँ कि वह हमारी आदतें बदल दे। आमीन।” न्यूजीलैंड से मैसीआभारी मैसी, हम आपके मित्र की हार्टलाइन साझा करने की सराहना करते हैं। आपके लिए हमारे प्रिय गुरुवर का यह स्नेहपूर्ण जवाब है:“सदाचारी मैसी, कृपया अपने मित्र को धन्यवाद दें, यह कविता सच में सुंदर है। क्वान यिन ध्यान अभ्यास के प्रति आपके समर्पण और भक्ति की मैं सराहना करती हूं, जैसे वे आपकी रक्षा और मार्गदर्शन करते हैं, और आपके हृदय को अथाह प्रेम के साथ पूरी तरह खोल देते हैं। इस लोक में एक उन्नत आयाम से काम करते हुए, हम सांसारिक चीजों में रुचि रखते हुए भी उनसे अनासक्त रह सकते हैं, सफलतापूर्वक लोगों को वीगन बनने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं, और अपने पशु सह-निवासियों के साथ वैसा ही व्यवहार कर सकते हैं जैसा हम स्वयं के साथ करते हैं। पशु-जन तो हमारे लिए अपनी जान भी दे देंगे! कामना है कि दिव्य सौभाग्य आप, आपके कवि मित्र और प्रगतिशील न्यूजीलैंड पर बनी रहे। मैं आपको और उन सभी पशु-जन रक्षकों को बहुत प्रेम करती हूँ, जो इतने करुणामय कार्य कर रहे हैं।”











