विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास, ताइवान, जिसे फ़ॉर्मोसा भी कहा जाता है, के पिंगतुंग में शिह-पिंग से मंदारिन चीनी भाषा में एक हार्टलाइन है, बहुभाषी उपशीर्षकों के साथ:नमस्कार, परम आदरणीय एवं प्रिय टिम क्वो टू और उत्साहपूर्ण सुप्रीम मास्टर टीवी टीम! धन्यवाद, संयुक्त तीन परम शक्तिशाली ईश्वर, पृथ्वी को आशीर्वाद देने और मानवता की आंतरिक चेतना को ऊपर उठाने के लिए! ज्ञान के माध्यम से मानव मन को बदलने की तत्काल आवश्यकता महसूस करते हुए हमने एक पर्यावरणीय एनजीओ (गैर-सरकारी संगठन) स्थापित किया और हमने ताइवान (फ़ॉर्मोसा) के पर्यावरण मंत्रालय तथा स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्रालय के समक्ष लगातार ये मूल मुद्दे उठाए, और हमने आहार संबंधी दिशा-निर्देशों की त्रुटियाँ बताईं (जिनमें पशु-आधारित खाद्य पदार्थों को उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन का स्रोत कहा गया है) और हमने इस सत्य को उजागर किया कि पशु-जनों का मांस खाने की परंपरा चार बड़ी आपदाओं (रोग, महामारियाँ, युद्ध और जलवायु परिवर्तन) का प्रमुख कारण है, (जैसा संलग्न कारण और परिणाम चित्र में दिखाया गया है)।हम इंटरनेशनल एसोसिएशन सस्टेनेबल हेल्दी प्लांट-बेस्ड वॉलंटियर ग्रुप के नाम से और संस्था के प्रवक्ताओं के रूप में समुदायों में भी जाते हैं। मदद के इच्छुक परिषद सदस्यों के माध्यम से हम समुदायों से संपर्क करते हैं, ताकि वहाँ जाकर उपर्युक्त सत्य का प्रचार कर सकें। लेकिन, सरकारी नीतियाँ बहुत धीमी गति से बदलती हैं, इसलिए समुदायों में हमारे प्रचार के प्रयास कठिन हो गए हैं और हमें संयुक्त तीन परम शक्तिशाली के आशीर्वाद की तत्काल आवश्यकता है। अच्छी ख़बर यह है कि सत्य सुनने के बाद कुछ लोग जागृत हुए और उन्होंने स्वयं को बदला है। इससे उन लोगों का आत्मविश्वास भी बढ़ा है, जो पहले से वीगन आहार अपनाना चाहते थे या कभी-कभी वीगन भोजन करते थे, और अब वे अधिक दिनों तक वीगन भोजन कर रहे हैं।अपने व्याख्यानों में, हम धीमी जॉगिंग और हुआनयांग गोंग (यानी यांग को लौटाने वाले व्यायाम) भी प्रदर्शित करते हैं, वृद्धावस्था से जुड़ी ख़राब रक्त-संचार की 90 प्रतिशत समस्याओं से निपटने में बुज़ुर्गों की मदद करने के लिए। अंत में हम सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना साझा करते हैं और प्रार्थना वाले सौर ऊर्जा चालित प्लेयर बाँटते हैं, जिनमें वीगन बनने के इच्छुक लोगों को प्राथमिकता दी जाती है। औसतन प्रत्येक समुदाय को पाँच प्लेयर दिए जाते हैं। अब तक हमने 43 सत्र आयोजित करके 215 प्लेयर बाँटे हैं, जिससे विभिन्न स्थानों के समुदायों को परमेश्वर से अधिक आशीर्वाद मिलती है और वैश्विक पर्यावरण को बचाने के लिए एक साथ वीगन बनने में उनका आत्मविश्वास मजबूत होता है।हम विभिन्न माध्यमों से संबंधित सरकारी संस्थाओं के साथ संवाद जारी रखेंगे और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के ज़रिए “असहाय जीवन का सम्मान एक सार्वभौमिक आदर्श है” नामक नव-जीवन आंदोलन के लिए अंतरराष्ट्रीय याचिका शुरू करने की भी योजना बना रहे हैं। दस लाख हस्ताक्षर मिलने के बाद हम इस याचिका के आधार पर संयुक्त राष्ट्र और विभिन्न देशों के नेताओं से नव-जीवन आंदोलन को बढ़ावा देने तथा अपने देशों के आहार संबंधी दिशा-निर्देश सुधारने की अपील करेंगे, ताकि वर्तमान बिगड़ते पर्यावरण को सुधारा जा सके और एक सतत, शांतिपूर्ण नई पृथ्वी साकार हो सके। हमारे अभियान को निरंतर आशीर्वाद देने के लिए संयुक्त तीन परम शक्तिशाली को धन्यवाद! पिंगतुंग, ताइवान (फ़ॉर्मोसा) से सादर, शिह-पिंगदृढ़निश्चयी शिह-पिंग, आपके हार्टलाइन के लिए धन्यवाद। हमें यह जानकर खुशी हुई कि आप करुणामय वीगन उद्देश्य को ताइवान (फ़ॉर्मोसा) की सरकारी संस्थाओं तक पहुँचाने के लिए समर्पित भाव और सच्चे प्रयासों से काम कर रहे हैं, जहाँ सार्थक बदलाव अधिक प्रभावी ढंग से जड़ें जमा सकता है। संयुक्त तीन परम शक्तिशाली के आशीर्वाद के साथ, कामना है कि हम शीघ्र ही हर देश में वीगन क़ानून को देख सकें। कामना है कि आप और ताइवान (फ़ॉर्मोसा) के समझदार लोग निरंतर आस्था, स्पष्टता और दिव्य प्रज्ञा का मार्गदर्शन पाएँ, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर ने आपके लिए यह विचारपूर्ण जवाब भेजा है: “समर्पित शिह-पिंग, एक निष्ठावान क्वान यिन साधिका बनने तथा अनेक लोगों की सेवा करने हेतु अपने प्रेम को व्यवहार में लाकर सभी के लिए शांतिपूर्ण वीगन आश्रय बनाने में मदद करने के लिए आपको धन्यवाद। कृपया आनंद और दृढ़ता के साथ अपना कार्य जारी रखें। आपका हर कदम दिलों को खोलने में मदद करता है और सभी प्राणियों के लिए अधिक सौम्य दुनिया बनाता है। परमेश्वर का तेजस्वी प्रकाश और प्रेममय आलिंगन आपको और ताइवान (फ़ॉर्मोसा) के सुंदर द्वीप को घेरे रखे। मैं आपको और आपकी टीम को ढेर सारा प्रेम भेज रही हूँ।”











