विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास यूनाइटेड किंगडम के हैली से एक हार्टलाइन है:परम प्रिय एवं आदर्णीय अल्टिमेट मास्टर (परम गुरुवर), मेरे सह-दीक्षित पति की आत्मा को बचाने और उनका उत्थान करने की आपकी असीम कृपा के लिए मेरी गहरी कृतज्ञता को शब्द सचमुच व्यक्त नहीं कर सकते। वे 25 वर्ष से अधिक पहले दीक्षित हुए थे और छह महीने पहले इस दुनिया से चल बसे। अमेज़िंग ग्रेस नामक केयर होम में शुरू से अंतिम महीने तक, जहाँ सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स के संयुक्त लाइट टॉवर और सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना 24/7 चलती रही, यह ठीक एक वर्ष था — गहन चुनौतियों का एक वर्ष, फिर भी हर दिशा और हर विवरण में गुरुवर के प्रेम से निरंतर धन्य था। यह सचमुच परमेश्वर की अद्भुत कृपा से हुआ कि यह दीक्षित भाई, जो कभी खो गया था, मिल गया और उन्हे बचा लिया गया था।गुरुवर के प्रति विनम्र धन्यवाद के रूप में, मैं इस ईस्टर तीर्थयात्रा पर निकली, ताकि लाइट टावर के साथ यात्रा करते हुए सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना चलाने वाले सौर-ऊर्जा उपकरणों को स्थापित कर सकूँ। पहला गंतव्य ग्लैस्टनबरी ऐबी था, जिसे राजा आर्थर का विश्राम स्थल माना जाता है, इसके बाद ग्लैस्टनबरी टॉर, जहाँ टॉर को घेरते हुए 15 सौर उपकरण लगाए गए। फिर मैं टिन्टाजेल गई, जिसे राजा आर्थर का जन्मस्थान माना जाता है। वहाँ यह जानना एक सुंदर आशीर्वाद महसूस हुआ कि B&B (बेड एंड ब्रेकफ़ास्ट) के मेज़बान दंपति आध्यात्मिक अभ्यासी थे, जो भारत के राधा सोआमी सत्संग ब्यास में दीक्षित थे। उन्होंने तुरंत सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न में रुचि दिखाई और कहा कि उन्हें सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना में गुरुवर की आवाज़ बहुत पसंद आई।मैं लैंड्स एंड तक आगे बढ़ी, जहाँ विश्वभर के यात्रियों द्वारा देखे जाने वाले प्रतिष्ठित साइनपोस्ट पर उपकरण लगाए, फिर कॉर्नवाल और डेवोन के अन्य स्थानों पर गई, जहाँ इस दीक्षित भाई का जन्म हुआ था और जहाँ वे रहते थे, और उनसे जुड़ी भूमि को संयुक्त परम शक्तिशाली त्रित्व के प्रेम और संरक्षण को सौंप दिया। लौटने पर, मैंने बैटल ऐबी का दौरा किया, जो सन 1066 के बैटल ऑफ़ हेस्टिंग्स का ऐतिहासिक स्थल है, और मैंने ऐबी और युद्धभूमि के चारों ओर 40 सौर उपकरण लगाए। फँसी हुई आत्माओं को मुक्त करने के लिए संयुक्त परम शक्तिशाली त्रित्व को धन्यवाद।यात्रा ककमेयर वैली में समाप्त हुई, जहाँ यह दीक्षित भाई और मैं कभी नियमित रूप से बाहर ध्यान किया करते थे। कुल मिलाकर, समरसेट, कॉर्नवाल, डेवोन, डॉर्सेट, हैम्पशायर और ईस्ट ससेक्स में लगभग 550 उपकरण लगाए गए। मैं उस चीनी संत बहन के प्रति अत्यंत आभारी हूँ, जिन्होंने उपकरणों के समन्वय में सहायता की, और योगदान के लिए मैं लंदन सेंटर की भी अत्यंत आभारी हूँ। सबसे बढ़कर, मैं संयुक्त परम शक्तिशाली त्रित्व को धन्यवाद देती हूँ, जिन्होंने पूरी यात्रा को दुर्लभ, निरंतर धूप से धन्य किया, जहाँ मेरी आँखें हर समय सुंदरता से भरी रहीं, और पूरी यात्रा में मैंने गुरुवर का मार्गदर्शन महसूस किया कि प्रत्येक उपकरण कहाँ पर रखना है। धन्यवाद, गुरुवर। मेरे सारे प्रेम और विनम्र कृतज्ञता के साथ, यूके से हैलीदृढ़-संकल्पित हैली, आपकी भावपूर्ण एवं प्रेरक हार्टलाइन के लिए धन्यवाद। गुरुवर के पास आपके लिए कृतज्ञता से भरा प्रेमपूर्ण संदेश है:“प्रिय हैली, हर सुख-दुःख में एक दृढ़ क्वान यिन साधक बने रहने के लिए आपका धन्यवाद। मेरा हृदय आपके लिए प्रेम से भर गया है। अपनी यात्रा के सुंदर विवरण साझा करने के लिए धन्यवाद। कृपया यह जानकर सुकून पाएँ कि आपके प्रिय पति उच्च स्वर्गीय लोक में शांति से विश्राम कर रहे हैं। यदि सभी परमेश्वर के शिष्य-जन आपके तरह होते, तो हम पूरे दुनिया को सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना सोलर प्लेयर्स से ढक सकते हैं। इंग्लैंड को इतने सारे आशीर्वादों से भरने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। ये सोलर प्लेयर्स बड़े परिवर्तन ला रहे हैं और पृथ्वी की ऊर्जा को सकारात्मक रूप से बदल रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर, कृपया इन्हें धीमी आवाज़ में चलाएँ, निस्संदेह। आशा है कि बहुत से लोग आपके उदाहरण का अनुसरण करेंगे और अपने देशों के लिए भी ऐसा ही करेंगे। हम जितना अधिक संसार को आशीर्वाद शक्ति से ढकेंगे, उतना ही हम विश्व वीगन, विश्व शान्ति का मार्ग प्रशस्त करने में मदद करेंगे। हमारे ग्रह को जितनी सहायता मिल सकती है, उन सब की जरूरत है, इसलिए कृपया जिस तरह संभव हो, सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना और सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स को दूसरों के साथ साझा करते रहें। कामना है कि आप और यूनाइटेड किंगडम के उदार लोग अपने दैनिक जीवन में सदा परमेश्वर की अपार कृपा का अनुभव करें। मैं आपको अपने प्रेम से गले लगाती हूं।”











