विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास जापान के न्यात विन्ह से जापानी भाषा में एक हार्टलाइन है, जिसमें कई भाषाओं में उपशीर्षक हैं:परम पूज्य गुरुवर, औलाक (वियतनाम) का मध्य उच्चभूमि क्षेत्र, जो समृद्ध लाल बेसाल्ट मिट्टी वाली एक उपजाऊ भूमि है और यूनेस्को द्वारा मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता प्राप्त घंटा-वाद्य संस्कृति का घर है, यहाँ मैं पैदा हुई थी और यहीं मेरी परवरिश हुई है! लेकिन जापान वह भूमि है जहाँ मेरा दूसरी बार पुनर्जन्म हुआ (मुझे 16 सितंबर, 2025 को दीक्षा मिली)। यह कहानी बहुत लंबी है, लेकिन अत्यंत आनंदमय भी है, जिसे मैं सच्चे मन से आपके साथ साझा करना चाहता हूँ, गुरुवर। मैंने आज, 16 अगस्त को, आपको यह हार्टलाइन भेजने के लिए चुना क्योंकि मध्य उच्चभूमि क्षेत्र में 2026 ड्यूरियन महोत्सव आयोजित हो रहा है। महोत्सव का सबसे शानदार और सुंदर आकर्षण 525 पिकअप ट्रकों की परेड है, जिनमें ड्यूरियन भरे होते हैं और इन्हें “डाक लाक” शब्द बनाने के लिए सजाया गया है। इसके बाद यह काफ़िला सड़कों से गुज़रा और इसने 2026 में गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड बनाया। हालाँकि मैं अभी जापान में हूँ, लेकिन मेरी मातृभूमि की सुंदरता देखकर मेरा दिल अपार आनंद और गर्व से भर जाता है! अचानक मैंने सपना देखा कि वीगन क्षेत्र भी किसी दिन इससे बड़ा विश्व रिकॉर्ड बना सकता है!मुझे हमेशा से शाकाहारी भोजन पसंद रहा है और मुझमें संन्यासी बनने की आकांक्षा थी, लेकिन औलाक (वियतनाम) में मेरे लिए उस प्रकार जीवन जीना बहुत कठिन था। फिर प्रचलन का अनुसरण करते हुए मैं अप्रैल 2022 में अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी के रूप में जापान आया। मैंने तुरंत वीगन जीवनशैली अपना ली। जापान में मैं सब्ज़ियों और फलों से अपना भोजन स्वयं बना सकता था। और हमारे पशु मित्रों की पीड़ा को गहराई से समझने के कारण मेरे लिए वीगन बनना बहुत आसान था।मैं पहले मंदिरों में गया था और वहाँ मैने ध्यान शिविरों में भी भाग लिया था, लेकिन मुझे कोई अनुभूति नहीं हुई। एक बार क्वान यिन की बहुत विशाल प्रतिमा के सामने खड़े होकर मैंने प्रार्थना की, “यदि आप मुझे ऐसे व्यक्ति से मिला दें जो मेरे हृदय के सभी प्रश्नों का उत्तर दे सके, तो मैं उस व्यक्ति का अनुसरण करने का संकल्प लेता हूँ।” जब मैं घर लौटा और फ़ोन उठाया, तो तुरंत “प्रेम से शत्रुता मिटाएँ” शीर्षक वाला एक प्रवचन सामने आया। इसे सुनने के बाद मेरे हृदय के सभी प्रश्नों के उत्तर अत्यंत स्पष्ट रूप से मिल गए। अधिक जानने के लिए मैंने औलासी (वियतनामी) भाषा में “सुप्रीम मास्टर चिंग हाई” टाइप किया। फिर मैंने जापानी भाषा में खोजा और आश्चर्यजनक रूप से आपके अनमोल वचनों ने मेरी आत्मा को प्रबुद्ध बनाया, मुझे बचाया और सबसे सदाचारी मार्ग दिखाया!अब मैंने स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है और जापान में काम कर रहा हूँ। खाली समय में, मैं वीगन जीवनशैली के लाभों पर वीडियो बनाता हूँ, इस आशा से कि समुदाय में वीगन जीवनशैली फैलाने में अपना छोटा-सा योगदान दे सकूँ! विश्व वीगन, विश्व शांति शीघ्र ही साकार हो! जापान से आपका शिष्य, न्यात विन्हउत्साहपूर्ण न्यात विन्ह, आपकी हार्टलाइन के लिए धन्यवाद। गुरुवर आपको यह प्रेमपूर्ण संदेश भेजते हैं:“खुशी की बात है, न्यात विन्ह, कि आपको क्वान यिन बोधिसत्व का आशीर्वाद मिला है और आपकी शुद्धता एवं अंतर्ज्ञान ने आपको सही घर के मार्ग की ओर निर्देशित किया। हमारे क्वान यिन परिवार में आपको प्रेम और स्वागत मिले। आपका परमेश्वर तक पहुँचना और दीक्षा पाना कोई संयोग नहीं है। इस मार्ग में दीक्षित होने के अनमोल अवसर का पूरा लाभ उठाएँ और लगन से साधना करें। सदा पंचशीलों का पालन करें, और आपकी आध्यात्मिक प्रगति और सांसारिक-जीवन दोनों में सब कुछ ठीक रहेगा। यह संसार एक चुनौतिपूर्ण जगह है, इसलिए हमें अपनी साधना के जरिए इसे ऊपर उठाने में अपनी भूमिका निभानी पड़ेगी। अच्छा कार्य जारी रखें और विश्व वीगन साकार होने तक वीगन संदेश फैलाते रहें। तब हम सब मिलकर जश्न मना सकेंगे। कामना है कि संयुक्त तीन परम शक्तिशाली ईश्वर की अतुल्य कृपा से आपको और प्रेरणादायी जापान धन्य हो। परमेश्वर की इच्छा से, आपके घर वापसी की यात्रा के लिए मैं आपको प्रेम और शक्ति भेज रही हूँ।”











