विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
अब हमारे पास चीन के यी-लिन से मंदारिन चीनी में एक हार्टलाइन है, जिसमें अनेक भाषाओं में उपशीर्षक हैं:परम सर्वोच्च, परम आदरणीय एवं महानतम पुनःएकीकृत तीन परम शक्तिशाली ईश्वर को साष्टांग प्रणाम। परम पूजनीय गुरुवर, सुप्रीम मास्टर चिंग हाई को साष्टांग प्रणाम। मैं 30 से भी अधिक वर्ष पहले देखा एक स्वप्न साझा करना चाहती हूँ।1989 में एक दिन मैंने स्वप्न में चीनी अक्षर “田” (टियन) के आकार में बना एक उद्यान देखा। इसके चारों भागों में क्रमशः गहरे हरे, चौड़े पत्तों वाले पौधे तथा चमकीले लाल फूल, पीले फूल और बैंगनी फूल खिले थे। विभिन्न रंगों के सभी पौधे और फूल मनुष्य से भी ऊँचे थे, और उनके पुष्प बेसिन जितने बड़े थे। वे भव्य, विविध आकारों वाले और जीवंतता से भरपूर थे। मैं प्रसन्नतापूर्वक फूलों की झाड़ियों के बीच से गुज़री और मैंने स्वच्छ, समतल भूमि पर एक समाधि देखी। समाधि के सामने एक पत्थर की पट्टिका थी, जिस पर कुछ अंकित नहीं था। समाधि के दाईं ओर सफ़ेद आवरण वाली एक पुस्तक थी। आवरण के ऊपरी दाएँ भाग पर सामान्य लिपि में तीन चीनी अक्षर—“天日誌” (टियन री ज़ी) अर्थात “स्वर्गीय जॉर्नल”— ऊपर से नीचे लिखे थे। जिज्ञासावश मैंने पुस्तक उठाकर इसके पन्ने खोले। मैं चौंक गई, क्योंकि भीतर एक भी शब्द नहीं था। उसी क्षण, मेरे मन में विचार आया: यह शब्दरहित सच्चा धर्मग्रंथ है!पाँच वर्ष बाद मुझे दीक्षा मिली और क्वान यिन ध्यान का अतुलनीय रूप से अनमोल एवं विशाल ख़ज़ाना प्राप्त हुआ। तब से मेरा जीवन चमत्कारों से भर गया है और असाधारण अनुभव बार-बार होते हैं। गुरुवर की सुरक्षा और आशीर्वाद में मैं आनंद और संतोष से परिपूर्ण जीवन जी रही हूँ। फिर 2008 में एक दिन मुझे अचानक वह स्वप्न याद आया और तत्काल सत्य समझ में आ गया। क्वान यिन ध्यान ही वह शब्दरहित सच्चा धर्मग्रंथ है; गुरुवर ने पाँच वर्ष पहले ही मुझे बता दिया था कि मुझे शब्दरहित सच्चा धर्मग्रंथ प्राप्त होगा। मुझे समझ में आया कि संसार में किसी जीवित आत्मज्ञानी गुरु की उपस्थिति में ही हमें वास्तविक शब्दरहित सच्चा धर्मग्रंथ प्राप्त करने का सौभाग्य मिल सकता है। स्वप्न के माध्यम से गुरुवर ने मुझे यह भी याद दिलाया कि समाधि शरीर का स्थान है, जबकि मुक्ति आत्मा की मंज़िल है।असीम कृतज्ञता और अत्यंत आदर से भरे हृदय के साथ मैं गहराई से यह समझती हूं कि इस जीवन में गुरुवर द्वारा प्रदान किया गया क्वान यिन ध्यान पाकर मैं कितनी सौभाग्यशाली और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध हुई हूँ। गुरुवर की शिष्या होने के नाते मुझे उनके प्रदत्त प्रेम और अनुग्रह को सहज अधिकार मानकर उसका स्वार्थपूर्ण आनंद नहीं लेना चाहिए। इसके बजाय मुझे निष्ठापूर्वक गुरुवर की शिक्षाओं का पालन करना, लगन से ध्यान करना और सभी जीवों की सेवा करनी चाहिए। विश्व के इस निर्णायक समय में हमें गुरुवर की प्रज्ञापूर्ण शिक्षाओं और उनके अपार प्रेम को प्रसारित करने के लिए यथासंभव प्रयास करना चाहिए और गुरुवर की सहस्र भुजाएँ तथा सहस्र नेत्र बनकर, संसार में आशीर्वाद पहुँचाने के साधन बनना चाहिए, ताकि सभी सत्त्वों और पूरे ग्रह को लाभ हो। चीन से एक शिष्या, यी-लिन।श्रद्धालु यी-लिन, अपना आंतरिक दर्शन हमारे साथ साझा करने के लिए धन्यवाद। गुरुवर आपको यह प्रकाशमय जवाब भेजतें है:“निष्कपट यी-लिन, यह देखकर खुशी हुई कि आप अपने ध्यान अभ्यास में प्रगति कर रही हैं। क्वान यिन ध्यान की दीक्षा किसी भी आत्मा को मिलने वाला सबसे अनमोल उपहार है। भौतिक पुस्तकें सहायक होती हैं, लेकिन वे परमेश्वर की वास्तविक, शब्दरहित शिक्षाएँ प्रदान नहीं कर सकतीं। मानवीय शब्द केवल प्रतीक हैं; वे दिव्य वास्तविकता को उसके शुद्धतम सार में सचमुच व्यक्त नहीं कर सकते। ऐसा इसलिए है, क्योंकि परमात्मा ही सत्य के सार हैं और उन्हें प्रतीकों के माध्यम से नहीं, प्रत्यक्ष अनुभव करना आवश्यक है। पवित्र बाइबल कहती है, ‘शुरु में शब्द था, वह शब्द परमेश्वर के साथ था और वह शब्द ही परमेश्वर था।’ इसका आशय उस दिव्य आंतरिक स्वर्गीय ध्वनि-धारा से है, जिस पर हम क्वान यिन ध्यान के अभ्यास में प्रत्यक्ष ध्यान केंद्रित करते हैं, न कि बाइबल में लिखे शब्दों से। आशा है, मानवता शीघ्र ही अज्ञान से जागेगी, सत्य को उसके वास्तविक स्वरूप में पहचानेगी, वीगन बनेगी और सच्चा आध्यात्मिक जीवन जिएगी। कामना है कि आप और चीन के समझदार लोग अपने दैनिक जीवन में सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अपार प्रेम का अनुभव करें। परमेश्वर-कृपा से, मैं आपको मेरे दिल से आशीर्वाद और प्रेम भेज रही हूँ।”











