विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास औलाक, जिसे वियतनाम भी कहते हैं, की बाओ ट्राम से औलासी (वियतनामी) भाषा में एक हार्टलाइन प्रस्तुत है:मैं परम प्रेममय गुरुवर की कृपा में डूबती हूँ। आपके साथ सदैव सच्चे मन से बने रहने के लिए आपके और सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न टीम के प्रति मेरी गहरी कृतज्ञता।2024 में परिवार के साथ व्यायाम करते समय मेरी एक छोटी-सी दुर्घटना हो गई। उस सुबह हल्की बारिश हुई थी और सड़क थोड़ी फिसलन भरी थी। चलते समय मैं फिसल गई और दर्द से चिल्लाई। कई लोग मुझे देखने और टिप्पणी करने के लिए इकट्ठा हो गए, पर किसी ने मेरी मदद नहीं की। तभी अचानक एक अधेड़ उम्र का आदमी वहाँ आए। उन्होंने मेरी चोट के बारे में पूछा और उसकी जाँच करने लगे। उन्होंने मुझे प्राथमिक उपचार दिया और फिर वे मेरे परिवार और मुझे अस्पताल ले गए। मेरी शल्यक्रिया से पहले उन्होंने मुझे फ़ोन किया और पाँच बार बुद्ध का नाम जपने की याद दिलाई। उस क्षण मुझे लगा, मानो मेरे शरीर में बिजली की धारा दौड़ी हो। मैं हड्डियों और जोड़ों के विशेषज्ञ एक बड़े केंद्रीय अस्पताल के पास घायल हुई थी, पर मैंने निजी अस्पताल चुना था, ताकि प्रतीक्षा किए बिना तुरंत शल्यक्रिया निर्धारित हो सके। मैं बहुत डरपोक हूँ, पर वहाँ के डॉक्टरों और नर्सों ने मेरी बहुत अच्छी देखभाल की। मैंने अपने लैपटॉप पर सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न लगातार चलाए रखा। जब भी दर्द इतना असहनीय होता कि मैं कुछ सोच नहीं पाती, मुझे गुरु की छवि दिखाई देती और दर्द धीरे-धीरे कम हो जाता।गुरुवर ने मेरी सहायता के लिए अनेक साधनों की व्यवस्था की और याद दिलाया कि हर परिस्थिति में मुझे केवल परमेश्वर को याद करना चाहिए। मेरे परिवार को देखने वाला कोई भी व्यक्ति कठिनाइयों पर कठिनाइयाँ ही देखता, क्योंकि मैं ही आय का एकमात्र स्रोत थी और उस समय काम नहीं कर सकती थी। फिर भी परमेश्वर में पूर्ण विश्वास के साथ मैंने सारी चिंताएँ छोड़ दीं, और केवल क्वान यिन ध्यान पर केंद्रित रही, भीतर सुना और जागृत हो गई।सचमुच: “पहले स्वर्ग के राज्य को खोजो, और ये सभी चीज़ें तुम्हें मिल जाएँगी।” मेरे परिवार और मैंने हर परिस्थिति को पार किया। अब मेरा हृदय बहुत मुक्त और शांत है। मैं प्रार्थना करती हूँ कि समस्त मानवता शीघ्र ही जागृत और प्रबुद्ध हो जाए और विश्व वीगन, विश्व शांति की गुरुवर की कामना बहुत निकट भविष्य में पूरी हो। आपकी शिष्या, औलाक (वियतनाम) की बाओ ट्रामसौभाग्यशाली बाओ ट्राम, आपकी हार्टलाइन के लिए धन्यवाद।गुरुवर ने आपके लिए यह विचारशील संदेश भेजा है: “जागृत बाओ ट्राम, एक लगनशील साधिका बनने और अपना अनुभव साझा करने के लिए आपको धन्यवाद। हमारे साथ जो कुछ भी होता है, वह परमेश्वर की योजना का हिस्सा है, चाहे हमें इसका बोध हो या न हो। यहाँ तक की हमारे साथ तथाकथित बुरी घटनाएँ होने पर भी उनके पीछे कोई उद्देश्य होता है। अक्सर कठिनाइयों से गुजरते समय हमारा ध्यान परमेश्वर पर कहीं अधिक केंद्रित होता है, उस समय की तुलना में जब सब कुछ सुचारु रूप से चल रहा हो। आपके सामने आई चुनौतियों से पार पाने के लिए आध्यात्मिक साधना पर एकाग्रता के साथ-साथ आपका विश्वास भी बढ़ना आवश्यक था। जब हम घायल होते हैं और स्थिर रहना पड़ता है, तो ध्यान के अतिरिक्त अधिक कुछ नहीं कर सकते। यह अच्छा है कि आपने इस अनुभव में निहित अवसर को पहचाना, और इसका पूरा लाभ उठाया, जिसने आपको परिवर्तन करने में सक्षम बनाया। जब हम हर परिस्थिति में सबसे पहले परमेश्वर को याद करते हैं, तो हमारा जीवन सर्वोत्तम संभव ढंग से बदल जाता है। मैं आपको आपकी आध्यात्मिक यात्रा में बहुत अधिक आत्मज्ञान की कामना करती हूँ। कामना है कि आप और चमत्कारी औलाक (वियतनाम) इसी वर्तमान क्षण में स्वर्ग का आनंद अनुभव करें। मैं आपको सदा प्रेम करती हूँ, परमेश्वर की कृपा में!”











