खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

युद्ध के नेता द्वारा शांति पर नई रिपोर्ट, 3 भागों का भाग 3

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज 26 अक्तूबर की सुबह, ध्यान के बाद, परमेश्वर ने मुझसे रुकने और हमेशा की तरह सुप्रीम मास्टर टेलीविज़न के लिए काम करने बाहर न जाने को कहा, क्योंकि उस पूर्व मित्र ने, जिसका हम पहले उल्लेख कर चुके हैं, उसने शिकायत की थी कि उसे युद्ध क्षेत्र में डालकर इतना कठोर दंड न दिया जाए, क्योंकि वह बहुत कष्ट सह रहा है। उसने कहा कि युद्ध के दौरान (औलेक (वियतनाम) में) उसने किसी तरह मेरी सहायता की थी और जब मैं ब्रिटेन में थी, तब नौकरशाही से जुड़े मामलों में भी कई तरह से मेरी मदद की थी। यह सच था। लेकिन परमेश्वर ने कहा कि वह अलग बात है। और इसी कारण वह सहायता के लिए मुझे पुकार सका और अब नरक से बाहर भी रह सका। हालाँकि उसे युद्ध क्षेत्र में रखा गया है; वहाँ नरक की तरह जलाया नहीं जाता, न ही प्रतिदिन नरक जैसा कठोर दंड मिलता है।

इसलिए मैंने परमेश्वर से विनती की, “क्या मैं उसे अपने नए लोक में ले जा सकती हूँ?” और परमेश्वर ने कहा, “नहीं, इसका निर्णय वे लोग करेंगे जो उससे असंतुष्ट हैं कि यह न्यायसंगत नहीं हैं।” आप जानते हैं, युद्ध के दौरान उसने उन लोगों को निर्दयता से हानि पहुँचाई और मार डाला, क्योंकि युद्ध में मारे गए अपने परम मित्र, सहकर्मियों और सैनिकों का बदला लेने के लिए वह किसी को भी निशाना बनाता था।

उसने विनती की कि वह अज्ञानी था और उसे नकारात्मक शक्ति ने भी उसे विवश किया था। मन में भरी अपनी घृणा के कारण, वे इसका लाभ उठाकर उसे बिना सोचे-समझे और अधिक प्रतिशोध लेने तथा हत्याएँ करने के लिए उकसा सकते थे। युद्धभूमि में या तो एक मरता और दूसरा जीवित रहता, या इसका उलटा होता, लेकिन वह जब भी अवसर पाता, आसपास के निर्दोष लोगों और उन सभी को मारने निकल पड़ता, जिन्हें वह अपने मित्र की भयानक मृत्यु से जुड़ा समझता था। इसीलिए वह अपने मित्र की पीड़ादायक मृत्यु का दृश्य नहीं भूल सका— वह तत्काल, एक ही वार में नहीं मरा था। दंड में नरमी की विनती करते हुए वह यही कहानी सुना रहा था।

उसने कहा कि युद्धभूमि में उसके मित्र ने दो बार उसकी जान बचाई थी। वे परम मित्र थे, अपना सब कुछ एक-दूसरे से बाँटते थे और उनके बीच बहुत प्रेम, समझ तथा सामंजस्य था। इसलिए वह अपने मित्र को यूँ ही नहीं भूल सकता। और उसने कहा कि उसका मित्र अत्यंत प्रेमपूर्ण और परवाह करने वाला व्यक्ति था। उसके मित्र ने अपने अनेक साथियों और कई नागरिकों, जैसे गाँववासियों तथा उस युद्ध क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों की भी जान बचाई थी। तब परमेश्वर ने उससे कहा, “हाँ, इसीलिए उसे पहले ही स्वर्ग में उच्च स्थान मिल चुका है। क्योंकि युद्ध के दौरान उसने कभी किसी की हत्या नहीं की और लोगों की जान बचाने में सहायता की। साथ ही, वह शाकाहारी था; वह पशु-जन या ऐसा कुछ नहीं खाता था।” वह दूध लेता था, पर बहुत कम; थोड़ा पनीर और ऐसे अनिषेचित अंडे भी, जिनमें चूजे नहीं होते। तब परमेश्वर ने कहा, “स्वर्ग और ब्रह्मांड का विधान पूर्णतः न्यायसंगत है। वह अच्छा मनुष्य था, इसलिए वह स्वर्ग में रह सकता है। तुम अपनी तुलना उससे नहीं कर सकते।” तब मेरे उस तथाकथित पुराने, पूर्व मित्र ने सिर झुकाकर स्वीकार किया कि परमेश्वर पूर्णतः न्यायी और उचित हैं।

लेकिन उसने किसी न किसी रूप में मेरी सहायता की थी, और उसी कारण मैं आज भी यहाँ हूँ तथा परमेश्वर के ध्येय के लिए काम कर पा रही हूँ। इससे उसे कुछ पुण्य तो मिलना चाहिए। मैंने कहा, “हाँ, हाँ, सर्वशक्तिमान परमपिता। ऐसा ही हुआ था। शायद हमें उसके प्रति कुछ नरमी बरतनी चाहिए। यदि इससे मैं उसकी और सहायता कर सकूँ, तो आप मेरे लिए जो भी कर्म निर्धारित करें, मैं उसे स्वीकार करने को तैयार हूँ।" शांति बुद्ध-राजा ने भी उसके लिए विनती की। मैंने कहा कि मुझे भी औलेक (वियतनाम) वापस जाने को विवश किया जा सकता था और वहाँ मेरी मृत्यु हो सकती थी। लेकिन उसने मेरी सहायता की। वह अच्छे वकीलों को जानता था और उसने पूरी फीस भरने में सहायता की, क्योंकि मेरे पास पैसे नहीं थे। और वह जानता था कि आवेदन कैसे करना है, ताकि मैं ब्रिटेन में रह सकूँ। इसलिए, उसके लिए, मैंने परमेश्वर से विनती की, “कृपया उसकी सहायता कर उसे बचा लीजिए।” इस प्रकार हम कई बातों पर विचार-विमर्श कर रहे थे।

लेकिन परमेश्वर ने कहा कि वह कोई अन्य सभ्य काम कर सकता था; उसे युद्ध में शामिल होने की आवश्यकता नहीं थी। उसे ऐसा वातावरण पसंद था, सैनिकों के साथ रहना, और बाहर जाकर और लोगों पर गोलियाँ चलाना और यह सब करना। उस समय उसके लिए सैनिक बनना आवश्यक नहीं था। उस समय ब्रिटिश नागरिकों के लिए यह अनिवार्य नहीं था। इसलिए उसने जितनी हत्याएँ कीं, उनके लिए अधिक बहाना नहीं था। लेकिन परमेश्वर को लगा कि यह ठीक है, और मेरे साथ विनती करते हुए और शांति बुद्ध-राजा की विनती पर, उन्होने यह निर्णय दिया कि मेरा पूर्व मित्र या तो नरक लौट जाए, कुछ और समय प्रतिदिन दंड सहे, अथवा कुछ समय और युद्ध क्षेत्र का दंड भोगे, लेकिन उसकी अवधि कम होगी। और नरक तथा युद्ध क्षेत्र, दोनों दंडों की अवधि घटाकर मानव समय के अनुसार कुछ और महीने कर दी जाएगी। उसके बाद वह फिर मनुष्य के रूप में जन्म ले सकेगा और क्वान यिन पद्धति परिवार में मेरे साथ साधना सीखने का अवसर पाएगा। तब वह मुक्त हो जाएगा और मैं उसे अपने नए लोक, टिम को टू के नए लोक में ले जा सकूँगी।

इसलिए उसे इनमें से एक विकल्प चुनना था, क्योंकि उसने अभी मुझसे दीक्षा नहीं ली थी और मैं उसके कर्म अपने ऊपर नहीं ले सकती थी। शायद थोड़े-से ले सकती थी, लेकिन उसके सारे कर्म नहीं। इसलिए उसने जो हत्याएँ की थीं, उनके परिणाम अभी भी उसे भुगतने थे। मेरा पुराना मित्र कुछ देर तक सोचता रहा। फिर उसने साढ़े चार महीने और युद्ध क्षेत्र में रहने का विकल्प चुना। उसने कहा कि युद्ध क्षेत्र में रहते हुए उसे निरंतर भागना पड़ता है, लोग उसका पीछा करते हैं और सुरक्षा तथा जीवन बचाने के लिए उसे हमेशा छिपना पड़ता है; फिर भी यह नरक के दंड से बेहतर है, जो अकल्पनीय रूप से अत्यंत पीड़ादायक है और जहाँ बचने या छिपने का कोई उपाय नहीं। पृथ्वी पर ऐसे शब्द ही नहीं हैं, जो बता सकें कि वहाँ दंड किस प्रकार दिया जाता है और उसे कितना कष्ट सहना पड़ता है। वह असहनीय है। वह यातना असहनीय है, और वह दिन-रात निरंतर चलती है, बीच में बस थोड़ा-सा विराम मिलता है। इसलिए उसने फिलहाल युद्ध क्षेत्र में तब तक रहने का विकल्प चुना, जब तक परमेश्वर उसे मुक्ति न दें, फिर वह पुनर्जन्म लेकर क्वान यिन परिवार में शामिल हो सकेगा, ध्यान-साधना करेगा और अंततः हम उसे पूर्णतः बचा लेंगे।

तब परमेश्वर ने दयापूर्वक उसे यही दंड दे दिया। और मैंने परमेश्वर को नमन किया। उनकी दयामयी क्षमा के लिए उसने परमेश्वर के सामने साष्टांग प्रणाम किया। शांति बुद्ध-राजा ने भी घुटने टेककर उसकी ओर से परमेश्वर को धन्यवाद दिया। वह मित्र बार-बार परमेश्वर के चरणों में साष्टांग प्रणाम करता और अपना माथा भूमि पर टेकता रहा, जब तक परमेश्वर ने नहीं कहा, “बस, बस। मैंने तुम्हारा सच्चा पश्चात्ताप और तुम्हारी दयनीय स्थिति देखी है, जिसमें युद्ध के दौरान संसार के कर्मों ने तुम्हें धकेला था; और नकारात्मक शक्ति ने भी तुम पर दबाव डालकर इसलिए कि तुम्हें ये भयानक, बुरी हत्याएँ करने के लिए विवश किया।” तब हम सबने परमेश्वर को नमन किया और वहाँ से चले गए।

मैंने अपने मित्र से कहा, “धैर्य रखो, धैर्य रखो। बस मेरा स्मरण करते रहो; तुम्हारी पूर्ण मुक्ति होने तक मैं हर संभव तरीके से तुम्हारी सहायता कर रही हूँ। साढ़े चार महीने अधिक नहीं हैं। कृपया अब और शिकायत मत करना। तुम्हारी सहायता के लिए मैं इससे अधिक और कुछ नहीं कर सकती।” उसने अत्यंत कृतज्ञ होकर मुझे भी नमन किया। मैंने कहा, “इसकी आवश्यकता नहीं, आवश्यकता नहीं। तुमने भी मेरी बहुत सहायता की है। काश, मैं तुम्हारी और सहायता कर पाती। हम अधिकतम इतना ही कर सकते हैं।” फिर हमने एक-दूसरे को गले लगाया और विदा ली। उसने अपनी ओर से हस्तक्षेप करने के लिए शांति बुद्ध-राजा को धन्यवाद दिया। मैंने भी शांति बुद्ध-राजा को धन्यवाद दिया। फिर हम सब अपने-अपने मार्ग पर चले गए।

मैं अब भी हृदय से परमेश्वर की अत्यंत कृतज्ञ हूँ कि उन्होंने स्वयं मेरे पुराने मित्र की सहायता की। परमेश्वर के लिए ऐसा करना आवश्यक नहीं था। मैं उन्हें बहुत धन्यवाद देती हूँ कि उन्होंने मेरी तुच्छ सत्ता को उपेक्षा की दृष्टि से नहीं देखा और सचमुच मेरे मित्र की सहायता की। और मुझे अब भी अपने पुराने मित्र के लिए बहुत दुःख होता है, जैसे उन सभी मनुष्यों के लिए होता है जो ऐसी ही स्थिति से गुज़रे हैं या जिन्हें इस मायावी संसार में रहकर इतना अधिक कष्ट सहना पड़ता है। हे मापा, मेरे और मेरे मित्र के प्रति आपकी दया, करुणा और प्रेम के लिए आपका धन्यवाद। आपका धन्यवाद, प्रभु। आप सदा कुशल रहें। और मैं आपकी सेवा हर संभव तरीके से करने के लिए अपना सर्वोत्तम प्रयास जारी रखूँगी, ताकि आपका कष्ट भी कम हो, क्योंकि आपकी संतानें अज्ञानवश ऐसे अनेक कार्य करती हैं जो ब्रह्मांडीय विधान के विरुद्ध हैं; इसका कुछ कारण उन पर नकारात्मक शक्ति का प्रभाव भी है। आपका धन्यवाद, प्रभु। आपकी सहनशीलता और क्षमा के लिए अनंत, अपार और सदा-सर्वदा धन्यवाद, प्रभु। प्रभु, आप सदा कुशल रहें। मैं इस दिशा में सहायता करने का भरसक प्रयास करती हूँ। मैं आपसे प्रेम करती हूँ, प्रभु। मैं जानती हूँ, प्रभु, कि मैं भी अत्यधिक पीड़ा में हूँ क्योंकि इस ग्रह के सभी जीव कष्ट सह रहे हैं।

लेकिन मैं विशेष रूप से आपका धन्यवाद करती हूँ कि... ओह, मुझे नहीं पता कि मुझे इस विषय में बात करनी चाहिए या नहीं। शायद किसी और समय? या आप चाहते हैं कि मैं अभी इसके बारे में बात करूँ? क्योंकि आपने मुझे इस भौतिक साधन-रूपी शरीर का उपयोग करके अनेक लोगों को एक अत्यंत विशेष माध्यम से आपसे जोड़ने की अनुमति दी है; मैं उन्हें अपनी ओर आकर्षित करती हूँ, ताकि वे आपसे जुड़ जाएँ। फिर हम उनके कर्मों को मेरे सिर के शीर्ष से विलीन होने देते हैं और नरक के जीवों को मेरे पैरों से बाहर निकलने देते हैं, जिससे उन्हें नरक से बचाया जा सके। मुझे लगता है कि यह उपाय नरक के जीवों को बचाने और अपनी संतानों को नरक में दंडित होते तथा कष्ट सहते देखकर होने वाली आपकी पीड़ा को कम करने में प्रभावी है। इसके लिए मापा, आपका धन्यवाद, दयालु, सर्वशक्तिमान मापा, सर्वशक्तिमान, परम दयालु, परम प्रेममय, परम क्षमाशील और परम करुणामय। आपका धन्यवाद, प्रभु।

और आज मेरे पुराने मित्र को क्षमा करने तथा उसे पूर्ण मुक्ति का अवसर देने के लिए विशेष रूप से आपका धन्यवाद। आपका धन्यवाद, प्रभु। मैं जानती हूँ कि आप उसके सामने प्रकट भी हुए थे और उसे चेतावनी दी थी कि वह सैनिक न बने, घर लौट जाए और कोई काम ढूँढ़े, लेकिन उसने आपकी बात नहीं मानी। और इसी कारण उसे नरक में अधिक कठोर और लंबे समय तक कष्ट भुगतना पड़ा। मुझे नहीं पता कि मैं आपको और किस प्रकार धन्यवाद दूँ, प्रभु। आप जानते हैं कि मैं आपकी कृतज्ञ हूँ। आप जानते हैं कि मैं आपसे प्रेम करती हूँ। मानवता और उन सभी जीवों की ओर से, जिन्हें आप कष्ट से बचाते और क्षमा करते हैं, मैं अनेक बार आपके चरणों में साष्टांग प्रणाम करती हूँ। मैं आपकी कृतज्ञता कभी नहीं भूलूँगी। मैं आपको प्रसन्न करने और आपकी संतानों की सहायता के लिए हर संभव कार्य करना कभी नहीं भूलूँगी। जी, अवश्य, प्रभु। जी, अवश्य, मेरे परम सुंदर पिता-माता और एकमात्र जनक। प्रभु, आप सदा कुशल रहें। आप सदा कुशल रहें।

Photo Caption: "प्रकृति में जो देखने को मिलता है बह दुर्लभ और ताजगी भरा होता है बाक़ी जगहों से कहीं बेहतर, सुबह हो या शाम"

फोटो डाउनलोड करें   

और देखें
सभी भाग (3/3)
1
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-11-08
2910 दृष्टिकोण
2
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-11-09
2387 दृष्टिकोण
3
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-11-10
1910 दृष्टिकोण
और देखें
नवीनतम वीडियो
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-11-10
1910 दृष्टिकोण
36:34

उल्लेखनीय समाचार

989 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-11-09
989 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-11-09
2387 दृष्टिकोण
7:17

No-Pain and Have-Pain Foods, Part 41

1505 दृष्टिकोण
शॉर्ट्स
2026-11-09
1505 दृष्टिकोण
3:40

No-Pain and Have-Pain Foods, Part 42

1264 दृष्टिकोण
शॉर्ट्स
2026-11-09
1264 दृष्टिकोण
7:32

No-Pain and Have-Pain Foods, Part 43

1541 दृष्टिकोण
शॉर्ट्स
2026-11-09
1541 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड